Search

दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की

दक्षिण दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है


नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और अपराध में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।


 


सी.आर. थाना क्षेत्र में जी-ब्लॉक के पास एक महिला, युविका वधवा, से मोबाइल छीने जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 5 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंची।


17 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगम विहार और नाला रोड, खिड़की गांव इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन कई थानों में दर्ज झपटमारी और चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए।


आरोपी आकाश (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरकेश, निवासी संगम विहार, नई दिल्ली। पुलिस के अनुसार वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बेखबर लोगों से मोबाइल छीनता था। पहचान छिपाने के लिए वह नंबर प्लेट खराब रखता था और चेहरा ढक लेता था। छीने गए मोबाइलों को वह आसानी से बेचकर नशे की लत पूरी करता था।


इंस्पेक्टर उमेश यादव (आईसी/एएटीएस दक्षिण जिला) के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई साजिद हुसैन, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कांस्टेलब कमल प्रकाश, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र और कांस्टेबल अरविंद शामिल थे। पूरे ऑपरेशन का मार्गदर्शन एडिशनल डीसीपी (ऑपरेशंस) अरविंद कुमार ने किया।


इस गिरफ्तारी से सी.आर. पार्क, महरौली, फ़तेहपुर बेरी, साकेत, अम्बेडकर नगर आदि थानों में दर्ज कई झपटमारी के मामले सुलझ गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में एक मोबाइल ‘बंटी’ नाम के व्यक्ति को बेचने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस बंटी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि सड़क अपराधों और झपटमारी पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।


Raj Sharma | May 19, 2026 | Haryana |


पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परे...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं द

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...

ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...