Search

कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर ईरान पर होने वाला सैन्य हमला फिलहाल रोक दिया गया है


नई द‍िल्‍ली,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर ईरान पर होने वाला सैन्य हमला फिलहाल रोक दिया गया है। 


ट्रंप ने कहा कि इस समय समझौते को लेकर गंभीर बातचीत चल रही है, लेकिन अगर कोई डील नहीं होती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ''कतर के अमीर बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे अनुरोध किया है कि हम ईरान पर कल होने वाले प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल रोक दें।''




उन्होंने कहा, ''इन नेताओं का कहना है कि इस समय गंभीर बातचीत चल रही है और उनके मुताबिक, एक ऐसा समझौता हो सकता है जो अमेरिका, मध्य पूर्व के सभी देशों और बाकी दुनिया के लिए भी स्वीकार्य होगा। इस समझौते में सबसे अहम बात यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।''




ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा, ''इन नेताओं के प्रति सम्मान जताते हुए मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि कल ईरान पर प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा।''




उन्होंने कहा, ''हालांकि, मैंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाता है, तो जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें।''




इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहराया हुआ है।




ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ''ईरान के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है और उन्हें जल्द आगे बढ़ना चाहिए, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। समय बहुत कीमती है!''




अमेरिकी मीडिया नेटवर्क सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ ईरान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में एक और बैठक होने की उम्मीद थी।



Raj Sharma | May 19, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...