Search

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।


तेल अवीव, इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान के इजरायल पहुंचने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ईरान पर नए हमलों की तैयारी है।

 


पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यदि अमेरिका ईरान पर नए हमले करता है, तो इजरायल भी उसमें शामिल हो सकता है और ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद सामने आया, जिसमें कथित तौर पर दोनों नेताओं ने ईरान में संभावित नए संघर्ष पर चर्चा की।


चैनल 12 की रिपोर्ट कहती है कि यह बातचीत “ईरान में फिर से संघर्ष की तैयारियों के बीच” हुई और इजरायली सेना को उच्च सतर्कता पर रखा गया है।


रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इजरायल को उम्मीद है कि किसी भी अमेरिकी कार्रवाई से पहले उसे सूचना दी जाएगी, हालांकि संभावित निर्णय की टाइमिंग को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।


चैनल 12 के मुताबिक ट्रंप पर चीन समेत कई पक्षों का दबाव है कि वह ईरान के साथ नए सैन्य टकराव में शामिल न होकर कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।


इस बीच, इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं, जो ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की ओर इशारा करता है।


इजरायली चैनल-13 ने दावा किया कि अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजरायल पहुंचे हैं। यह खेप ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका- इजरायल फिर से ईरान पर नए हमलों के सैन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं।


इस बीच चर्चा में ट्रंप का वो ट्रुथ सोशल पोस्ट भी है जिसमें उन्होंने एक एआई-जनरेटेड इमेज पोस्ट कर ईरान पर हमले की चेतावनी दी है। इस तस्वीर में मध्य पूर्व का एक नक्शा दिखाया गया है। इस नक्शे पर अमेरिकी ध्वज ओवरले किया गया है और कई लाल तीर सीधे ईरान की ओर इशारा करते दिखाई देते हैं।


यह इमेज बिना किसी स्पष्ट कैप्शन के साझा की गई, लेकिन इसे ईरान पर संभावित दबाव या चेतावनी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


इससे पहले भी ट्रंप ने कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट साझा की हैं, जिनमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई या हमलों के संकेत देने वाली सामग्री शामिल रही है।


Raj Sharma | May 18, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...