Search

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं


चंडीगढ़,  पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को उनके खिलाफ एफआईआर की गई है। 


 


योगराज सिंह पर वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस सीरीज अमेजन पर स्ट्रीम हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई गाली-गलौज वाली भाषा पर व्यापक आक्रोश फैला है।


वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखकर तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए। आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए योगराज सिंह, सीरीज के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट भी मांगी है।


एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने भी योगराज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, गुरुवार को ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी महिला आयोग को पत्र लिखकर योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि योगराज सिंह खुद को अमृतधारी सिख और गुरसिख बताते हैं, फिर भी उन्होंने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जो सिख सिद्धांतों के खिलाफ है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा-79 और महिलाओं के सम्मान के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।


योगराज सिंह युवराज सिंह के पिता हैं और क्रिकेट के अलावा अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनकी भारी आलोचना हो रही है। कई लोग उन्हें सिख मूल्यों के खिलाफ व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल योगराज सिंह की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Raj Sharma | May 15, 2026 | Punjab |


पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम सं...

पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की आज अदालत में पेशी, ईडी ने 4 करीबियों को किया दिल्ली तलब

कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवा...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीका

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर राज्य सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के ...

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: सीएम मान ने टॉपर्स की सराहना की, कहा- बच्चों में प्रतिभा की कोई क

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के छात्र-छात्...

सीबीआई का पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पर छापा, 25 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में 'बिचौलिया' गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पर छापा मारा...