Search

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना में एक की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।


ग्रेटर नोएडा,  ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  


सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 15 मई 2026 की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या-18 के पास हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ा। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल चालक की पहचान मोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नंदनवन मेल रोड बाईपास, थाना दिल्ली गेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहित की उम्र करीब 26 वर्ष थी। दुर्घटना के बाद राहगीरों और एक्सप्रेसवे पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। 


मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से मोहित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रबूपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। 


प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से पिकअप वाहन ट्रक के पीछे जा टकराया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 


Raj Sharma | May 15, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...