Search

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा


धर्मशाला,  आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस की यह लगातार पांचवीं हार है। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।  


दरअसल, आईपीएल में बतौर कप्तान 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम हो गया है। 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए अय्यर ने सातवें मैच में हार का सामना किया है। आईपीएल इतिहास में अय्यर के अलावा कोई भी कप्तान 200 प्लस के टारगेट का बचाव करते हुए पांच से ज्यादा मैच नहीं हारा है।


श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 20 ऐसे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करना था। इस दौरान श्रेयस ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो 7 मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में 10वीं बार 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार का सामना किया है।


साल 2022 से कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को उनका यह शानदार रिकॉर्ड टूट गया। एमआई के खिलाफ बतौर कप्तान अय्यर ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की। आईपीएल में एक टीम के खिलाफ लगातार सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम है, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 मैच जीते हैं।


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 200 रन लगाए। पीबीकेएस की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।


हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 201 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन बनाए। तिलक ने अपनी पारी में 6 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।


Raj Sharma | May 15, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...