Search

एनसीआर में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; अगले कई दिनों तक बारिश के आसार नहीं

पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्के मौसम बदलाव से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है


नई दिल्ली,  पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्के मौसम बदलाव से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।  


मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद 15 मई को गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 


मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 मई से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और तापमान स्थिर रूप से ऊंचाई पर बना रहेगा। 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 


मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी तरह 18 और 19 मई को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है। 


विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को तेज धूप से बचने की जरूरत होगी। उधर, मौसम साफ रहने और हवा की गति कमजोर पड़ने से एनसीआर की वायु गुणवत्ता भी खराब होने लगी है। 


हाल के दिनों में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे एक्यूआई फिर खराब श्रेणी में पहुंचने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले कई दिनों तक किसी बड़ी बारिश या आंधी की संभावना से इनकार किया है। ऐसे में एनसीआर के लोगों को अब एक बार फिर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। 


Raj Sharma | May 14, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...