Search

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है।


नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


 




पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि एक निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बस में पर्दे लगे हुए थे और वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी। घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई।




पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है, जो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से 'समय' पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया।




पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।




घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम को लगाया गया।




दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।




हालांकि, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Raj Sharma | May 14, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...