Search

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं


चंडीगढ़, पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 


रामवीर, आईएएस (2009 बैच) को जालंधर डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले रामवीर के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।


घनश्याम थोरी, आईएएस (2010 बैच) की जिम्मेदारी में भी विस्तार किया गया है। वे पहले से ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के मिशन डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का अतिरिक्त सचिव भी बना दिया गया है। यह पद पहले पुनीत गोयल (आईएएस) के पास था।


पुनीत गोयल, आईएएस (2010 बैच) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विशेष सचिव और डायरेक्टर दोनों पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यह जिम्मेदारी स्मिता गुप्ता आईएएस की जगह संभालेंगे। हालांकि, वह अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक सचिव कार्यालय का कार्यभार तब तक संभालेंगे, जब तक कि कोई नियमित अधिकारी वहां तैनात नहीं हो जाता। इसके अतिरिक्त, वे पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के साथ अपने कार्यभार को जारी रखेंगे।


वहीं अक्षिता गुप्ता, आईएएस (2021 बैच) को अब रूपनगर जिले में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) के पद पर तैनात किया गया है।


सरकारी आदेश में यह भी साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए पद पर ज्वाइन करें। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह थिंद, आईएएस (2004) के संबंध में 8 मई को जारी आदेश को रद्द कर दिया गया है।


Raj Sharma | May 13, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी।...

पंजाब नगर निकाय चुनाव : शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है।...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है।...