Search

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ


पेशावर,पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के हवाले से मीडिया ने ये जानकारी दी।


 


जाने माने दैनिक डॉन के अनुसार, जिला पुलिस अधिकारी के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने एक बयान में कहा कि इस घटना में 23 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।


घटना की प्रकृति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटक से लदा लोडर रिक्शा खड़ा था या किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। फिलहाल बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने में जुटे हैं।"


उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में की। आगे कहा कि शवों को तहसील मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि कुछ घायलों को बन्नू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक किशोरी और एक महिला भी शामिल हैं।


प्रवक्ता ने बताया, "ट्रैफिक पुलिस वॉर्डन हमेशा की तरह व्यस्त चौक पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। वो बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच यातायात को नियंत्रित कर रहे थे।"


सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विस्फोट के कारण कई दुकानों और तीन पहिया वाहनों के परखच्चे उड़ते दिखे।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौरंग सर्कल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। टीम ने इलाके को घेर लिया और सबूत जुटाए जा रहे हैं।


इससे पहले, रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शाहदाब खान ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा था कि "एम्बुलेंस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बचाव एजेंसियों के साथ सहयोग करें और विस्फोट स्थल से दूर रहें।


खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजपी) से रिपोर्ट तलब की।


उन्होंने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मृतक परिजनों को प्रांतीय सरकार की ओर से “पूर्ण सहायता” देने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को समुचित मेडिकल केयर दी जाए।


यह घटना उस आत्मघाती हमले के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें शनिवार रात बन्नू के फतेह खेल पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में करीब 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे।


सोमवार को अफगान प्रभारी राजदूत को तलब कर बन्नू हमले को लेकर “कड़ा विरोध पत्र” सौंपा गया था। विदेश कार्यालय के अनुसार, "जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश अफगानिस्तान में रह रहे आतंकवादियों ने रची थी।"


Raj Sharma | May 12, 2026 | World |


ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेल

भारत की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिय...

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिब

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला ...