Search

अहमदाबाद में हीट वेव की स्थिति के बीच 45 अत्यधिक गर्म क्षेत्रों की पहचान

अहमदाबाद में अगले एक सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है


अहमदाबाद, अहमदाबाद में अगले एक सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि शहर भर में 45 हीट हॉटस्पॉट्स (अत्यधिक गर्म क्षेत्रों) की पहचान की गई है।


 


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की हीट रिस्पॉन्स (गर्मी से बचाव) व्यवस्था के तहत शुरू की गई क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से निवासी चिन्हित हीट हॉटस्पॉट्स और क्षेत्रवार अधिकतम तापमान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


इस जानकारी में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक के अनुमानित तापमान शामिल होंगे, जिसे दिन का सबसे अधिक गर्म समय माना जाता है।


अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन (एएमसी) ने नागरिकों से अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।


नागरिकों को बाहर यात्रा करते समय पानी की बोतल साथ रखने और नियमित रूप से पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है।


एडवाइजरी में ताजे फल और सब्जियां खाने और मसालेदार भोजन, बासी खाना, अत्यधिक प्रोटीन सेवन, चाय, कॉफी और गैसयुक्त पेय पदार्थों से बचने की भी सलाह दी गई है।


निवासियों को यथासंभव दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने तथा धूप में बाहर जाते समय छाता, टोपी या स्कार्फ का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


नगर निगम ने बाहर काम करने वाले लोगों को नियमित अंतराल पर ब्रेक लेने और ठंडी जगहों पर आराम करने की भी सलाह दी है।


एएमसी ने नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है क्योंकि लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने पर ये लोग अधिक संवेदनशील माने जाते हैं।


नगर निगम ने लू (हीटस्ट्रोक) और गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की सूची भी जारी की है, जिनमें अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा का लाल और सूखा होना, मांसपेशियों में दर्द, मतली और उल्टी शामिल हैं।


ऐसे लक्षण महसूस होने पर लोगों को तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने की सलाह दी गई ह, जबकि आपातकालीन स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने को कहा गया है।


Raj Sharma | May 8, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...