Search

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई


ग्रेटर नोएडा,  ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन हॉस्टल में हाल ही में तीन मजदूर काम करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि ये लोग माली का काम करने के लिए दो दिन पहले ही यहां पहुंचे थे और परिसर में ही बने एक कमरे में रह रहे थे। 


शुक्रवार सुबह जब अन्य कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह जताया तो अंदर जाकर देखा गया। कमरे के भीतर दो मजदूरों के शव खून से लथपथ पड़े मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। 


कमरे के भीतर खून के निशान और संघर्ष के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। 


तीसरे मजदूर की तलाश भी की जा रही है, क्योंकि घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 


Raj Sharma | May 8, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...