Search

पंजाब: अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा- भगवंत मान एक विफल मुख्यमंत्री

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है


चंडीगढ़, पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार आपसी विवादों में अधिक फंसी रहती है और भगवंत मान मुख्यमंत्री के तौर पर विफल हैं।


 






शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं इन धमाकों की कड़ी निंदा करता हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह पंजाब सरकार के लिए एक 'वेक-अप कॉल' (जागने का संकेत) है। हमारे मुख्यमंत्री, भगवंत मान जी, हर समय नशे में रहने के आदी हो गए हैं। पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के मुख्यमंत्री, जिसकी 550 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है, जहां पाकिस्तान बार-बार अशांति फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश करता रहता है, अगर ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री हर समय नशे में डूबा रहेगा, तो वह कानून-व्यवस्था को कैसे संभाल पाएगा?"




उन्होंने आगे कहा, "पंजाब में हालात ऐसे हैं कि जालंधर में धमाका हुआ। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि स्कूटरी की बैट्री में ब्लास्ट हुआ, जबकि 'खालिस्तान लिबरेशन आर्मी' ने धमाके की जिम्मेदारी भी ली है। ब्लास्ट इतना बड़ा था कि कई किलोमीटर तक उनकी आवाज सुनाई दी। यह पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस की विफलता है कि बीएसएफ चौक के पास धमाका हुआ, जो जगह जालंधर का दिल कही जाती है।"




वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है। इतिहास में देखा जा सकता है कि पंजाब में अक्सर किस तरह से धमाके हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार को सबसे पहले केंद्र के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर काम करना चाहिए।




अभिषेक दत्त ने आगे कहा, "यह भी सच है कि पंजाब की सरकार आपसी विवादों में अधिक फंसी रहती है। कभी पंजाब के मुख्यमंत्री के ऊपर शराब पीकर विधानसभा जाने के आरोप लगते हैं, कभी उनके 7-7 राज्यसभा सांसद भाग हो जाते हैं। अभी यह लगता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी गिरने वाली है। कहीं न कहीं भगवंत मान मुख्यमंत्री के तौर पर विफल हुए हैं। न उनके सांसद उनके बस में हैं और न राज्य की कानून व्यवस्था।"




बता दें कि मंगलवार रात को पंजाब के अमृतसर और जालंधर शहरों में धमाके हुए। अमृतसर में खासा आर्मी कैंप के बाहर धमाका हुआ, जबकि जालंधर में धमाके के बाद एक खड़ी स्कूटर पूरी तरह से नष्ट हो गई। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। दोनों जगह जांच टीमों ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए हैं।



Raj Sharma | May 6, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी।...

पंजाब नगर निकाय चुनाव : शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है।...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है।...