Search

बंगाल में भाजपा की जीत पर एनडीए नेताओं ने जताई खुशी, कहा-विपक्ष केवल लगता है आरोप, हम करते है काम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है।


नई दिल्ली,पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। खड़गपुर से विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया और खड़गपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाया। 


खड़गपुर से विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा को मिले भारी बहुमत से यह साफ है कि लोगों को पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं। विपक्ष केवल आरोप लगाता है, हम काम करते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक मौका दिया, लेकिन वे अपेक्षित विकास कार्य नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और हिंसा के मामले बढ़े, जिससे जनता में असंतोष पैदा हुआ।


चुनाव परिणामों को लेकर उठ रहे सवालों पर दिलीप घोष ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उनकी जीत पर कोई सवाल नहीं उठाता था। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने को उन्होंने अनुचित बताया और कहा कि जीत-हार का फैसला अंततः जनता के हाथ में होता है। उनके अनुसार, आज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को वही व्यवहार झेलना पड़ रहा है, जो वह दूसरों के साथ करती रही है।


इस बीच, पटना में भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए पार्टी की जीत पर खुशी जताई। उन्हें सुबह के समय पटना में झालमुड़ी खाते हुए देखा गया, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में से तीन में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया।


राम कृपाल यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जनता की जीत है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा की नीतियों की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश था, जिसके कारण वे खुद को भी चुनाव में नहीं बचा सकीं।


विपक्ष द्वारा चुनाव परिणामों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का पतन पहले ही दिखाई दे चुका है और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी यही स्थिति देखने को मिल सकती है।


जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे भवानीपुर सीट भी हार चुकी हैं। उन्होंने विपक्ष के धांधली के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस अन्य राज्यों में मिली जीत को भी इसी तरह देखेगी।


वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार निष्पक्ष मतदान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को वोट डालने से रोकते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और परिणामस्वरूप पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।


Raj Sharma | May 5, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...