Search

आईपीएल 2026: उंगली की चोट के बाद इग्लैंड लौटे आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है।


नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट चोटिल उंगली के स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। सॉल्ट टीम के आखिरी तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके हमवतन जैकब बेथेल को टॉप ऑर्डर में विराट कोहली का साझेदार बनाया गया है। 






29 वर्षीय सॉल्ट ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाई थी। इस प्रयास में सॉल्ट अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल करवा बैठे थे। 




'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट नेशनल टीम के मैनेजमेंट के कहने पर आगे की जांच के लिए घर लौट आए। सॉल्ट का इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है।




रिपोर्ट में कहा गया है, "खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों को उम्मीद है कि सॉल्ट की उंगली जल्द ही ठीक हो जाएगी, ताकि वह इस महीने भारत लौट सकें। आरसीबी का लक्ष्य पिछले सीजन में पहली बार जीते गए खिताब को बचाना है। अगर चोट के कारण सॉल्ट का शेष सीजन में खेलना नामुमकिन होता है, तो आरसीबी आईपीएल नियमों के तहत सॉल्ट के रिप्लेसमेंट को साइन करने के लिए योग्य होगी, लेकिन उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी उन्हें ठीक होने का हर मौका देगी।"




फिल सॉल्ट ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 33.66 की औसत के साथ 202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। आरसीबी फिलहाल 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। आरसीबी अपना अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा।





Raj Sharma | May 4, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...