Search

विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है


नई दिल्ली कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस उमेश मेटी ने जीत प्राप्त की है।  


इसके अलावा, महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं।


गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान को 30,743 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को 85,500 वोट मिले। यह सीट भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे हर्षद परमार ने इस सीट से चुनाव जीता।


भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, नागालैंड की कोरिडांग सीट से भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने जीत दर्ज की है। उन्हें 7,317 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तोशीकाबा को 4,194 वोट मिले है।


वहीं, त्रिपुरा की धर्मनगर से भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है। उन्होंने सीपीआई (एम) के अमिताभ दत्ता को 18,290 के वोटों के अंतर से शिकस्त दी। जाहर चक्रवर्ती को 24,291 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस के चयन भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे।


चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस के उमेश मेटी ने 22,332 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 98,919 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के वीरन्ना चरंतिमठ को 76,075 वोट मिले।


वहीं, कर्नाटक के दावणगेरे साउथ में सामर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन 4,967 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के श्रीनिवास टी दसाकरियप्पा दूसरे नंबर पर हैं।


महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार 1,21,528 वोटों से आगे चल रही हैं।


इसके साथ असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों पर आगे है। जबकि, टीएमसी ने 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है।


Raj Sharma | May 4, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...