Search

आईपीएल 2026: क्या सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।


चेन्नई, आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्या एमआई सीएसके को उसके घर में हराएगी या सीएसके अपने घर में एमआई को हराकर 2 अंक लेगी, ये देखना काफी रोमांचक होगा। 


 




सीएसके और एमआई दोनों ही लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के पास 5-5 आईपीएल खिताब हैं। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 




सीएसके 8 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी के 6 मैचों में कम से कम 5 मैच जीतने होंगे। इसलिए अपने घर में सीएसके एमआई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पूरी जान लगाएगी। 




एमआई का प्रदर्शन सीएसके से भी खराब रहा है। एमआई सीजन के 8 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत सकी है और अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। एमआई ने कई बार ऐसी ही स्थितियों से निकलते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। इस बार भी टीम को अगर प्लेऑफ में जाना है, तो बाकी के सभी 6 मैच जीतने होंगे और इसकी शुरुआत सीएसके के खिलाफ करनी होगी।




एमआई को सीजन के पहले मुकाबले में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एमआई उस हार का बदला लेने की कोशिश भी करेगी। 




सीएसके के लिए एमएस धोनी और एमआई के लिए रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस बात को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता है। 




पिच की बात करें तो मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जिस पर पंजाब किंग्स ने 210 रन का लक्ष्य हासिल किया था। पिछले पांच मैचों में 192 रन के औसत स्कोर के साथ, पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हो गई है। 




चेन्नई में मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना 2 प्रतिशत है। 




दोनों टीमों के बीच अब तक 40 मैच खेले गए हैं। एमआई ने 21, जबकि सीएसके ने 19 मैचों में जीत हासिल की है।



Raj Sharma | May 2, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...