Search

आईपीएल 2026: आरआर नंबर 1 बनने का मौका चूकी, डीसी छठे स्थान पर, अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया


नई दिल्ली,  आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। आरआर के पास इस मैच को जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का मौका था, लेकिन टीम इसमें नाकाम रही और एक बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी हार गई। 


 


राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 4 और यशस्वी जायसवाल के 6 रन पर आउट होने से आरआर को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 का सम्मानित स्कोर बनाया था।


226 का लक्ष्य हासिल करने उतरी डीसी को सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी की। निसांका 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75, नितीश राणा ने 17 गेंदों पर 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18, और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।


आरआर-डीसी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।


गुजरात टाइटंस 9 मैचों से 10 अंक लेकर पांचवें, डीसी 9 मैचों से 8 अंक लेकर छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 8 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।


समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।


डीसी के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है। राहुल के 9 मैचों की 9 पारियों में 433 रन हैं। भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं।


Raj Sharma | May 2, 2026 | Sports |


गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइ...

गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर विजेंदर सिंह ने पंजाब सरकार की आलोचना की

विजेंदर सिंह ने धावक गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए...