Search

भाजपा जॉइन करते ही संदीप पाठक पर एफआईआर, सुखबीर बादल ने 'आप' पर लगाया सेलेक्टिव टारगेटिंग का आरोप

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है


चंडीगढ़,  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज हुए मामलों को लेकर कहा कि आप का रवैया 'सेलेक्टिव टारगेटिंग' जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पार्टी में रहते हैं, उनके लिए सब कुछ सही होता है। जैसे ही वे बाहर जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है। 


सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, "हीरो से जीरो तक... उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जिनके आम आदमी पार्टी से रिश्ते बिगड़ गए हैं। संदीप पाठक कभी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और सत्ता के एक अहम केंद्र थे। अगर उस समय वह गलत थे, तो वह अपने आकाओं-अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ही निर्देशों का पालन कर रहे थे, तो फिर उस समय उनके साथ कौन मिला हुआ था और अब उन पर केस क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है?"


उन्होंने आगे कहा, "पाला बदलने के बाद जमानत न मिलने वाली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होना बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है। रसूख से लेकर जांच-पड़ताल तक का यह बदलाव, कई गंभीर सवाल खड़े करता है।"


दरअसल, संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी संभव हो सकती है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।


संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी के सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक नेताओं में गिना जाता था। वह अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें एक प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर देखा गया था, जिसमें आप को बड़ी जीत मिली थी।


अब उनके भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक हलकों में एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आप की रणनीति और संगठन दोनों पर असर पड़ सकता है।


Raj Sharma | May 2, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का ...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांज...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ल...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...