Search

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज

बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे


पटना, बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। 


माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। 


एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।" 


इससे पहले नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। इन मुलाकातों को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू के नेता निशान्त कुमार के शुरू होने वाली बिहार की यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 


बता दें कि बिहार में 15 अप्रैल को सत्ता परिवर्तन हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के हाथों में ही सभी विभागों की जिम्मेदारी है, जिस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के अन्य नेता भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। पिछली सरकार में भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री थे।


Raj Sharma | May 2, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...