Search

आईसीएसई-आईएससी बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया


नई दिल्ली,काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। सीआईएससीई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के नतीजे अपने आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजि लॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर भी जारी किए हैं।  


जो छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे अब अपना यूनिक यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालकर परिणाम चेक करने के साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। 


इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के स्टूडेंट्स ने बोर्ड में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही कक्षाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99 फीसदी से ज्यादा रहा है। आईसीएसई (10वीं) में कुल 99.18 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। इनमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.46 और लड़कों का 98.93 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, आईएससी (12वीं) में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13 दर्ज किया गया, जिसमें 99.48 प्रतिशत लड़कियां और 98.81 फीसदी लड़के पास हुए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।


इस वर्ष सीआईएससीई द्वारा आयोजित दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसमें आईसीएसई (10वीं) में लगभग 1.5 लाख और आईएससी (12वीं) में लगभग 2.6 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीआईएससीई ने आईसीएसई (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं।


आईसीएसई-आईएससी बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद अपनी कक्षा अनुसार दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें। इसके बाद परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।


Raj Sharma | April 30, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...