Search

कोलकाता में बदला मौसम का मिजाज, तूफान-बारिश से पारा 7 डिग्री तक गिरा

रुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के साथ आए तूफान की वजह से दिन के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है


कोलकाता, गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के साथ आए तूफान की वजह से दिन के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल (बुधवार) यह 27.7 डिग्री सेल्सियस था। 


कोलकाता और आस-पास के इलाकों में लोगों की गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश के साथ और अधिक आंधी-तूफान की आशंका जताई है।


बुधवार को, मतदान के दूसरे और अंतिम चरण की रात कोलकाता में बारिश हुई। लगभग 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके साथ तेज हवाएं भी चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओस से बताया गया कि अगले रविवार तक ऐसा ही सुहावना मौसम बना रहेगा और आंधी-तूफान जारी रहेंगे। सोमवार को वोटों की गिनती के दिन मौसम में बदलाव आ सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण का पूर्व-पश्चिम अक्ष उत्तरी हरियाणा से लेकर मणिपुर तक फैला हुआ है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम से होकर गुजरता है। इसके कारण, बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है। यही कारण है कि बंगाल में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।


पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न केवल कोलकाता में, बल्कि अन्य दक्षिणी जिलों में भी आंधी-तूफान की संभावना है।


पूर्वी मिदनापुर, हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को 3 मई तक समुद्र में जाने से मना किया गया है। वहीं, उत्तरी बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।


उत्तरी क्षेत्र में अगले चार दिनों तक बारिश के साथ आंधी-तूफान जारी रहेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में छिटपुट ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।


Raj Sharma | April 30, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...