Search

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार को होगा भारतीय टीम का ऐलान

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होने जा रहा है


नई दिल्ली, आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होने जा रहा है, जिसके लिए भारत शनिवार शाम को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा। 






महिला चयन समिति की तरफ से टीम को अंतिम रूप देने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा करेंगे।




विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टीम के अलावा, पांच-सदस्यीय चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा करेगी। भारत-इंग्लैंड के बीच यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले 28 मई से 2 जून के बीच खेली जाएगी।




इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स में 10-13 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा, इंग्लैंड 'ए' के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों के लिए भारत 'ए' टीमों का भी चयन होगा। हालांकि, इन मुकाबलों के लिए तारीखें और स्थान अभी घोषित नहीं किए गए हैं।




विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी शामिल हैं। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत की तैयारियों में हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज शामिल थीं, जिसे भारत 1-4 से हार गया था।




ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2020 का फाइनल गंवाकर भारत उपविजेता रहा था, लेकिन इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अभी तक कोई वैश्विक खिताब नहीं जीत पाया है। आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप भी जोड़ना चाहेगी।




टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी। 7 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इस वर्ल्ड कप के लिए मेजबान इंग्लैंड 28 अप्रैल को अपनी 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुका है।





Raj Sharma | April 30, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...