Search

'मोदी की गारंटी' पर आतिशी का तंज, पूछा- दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कहां गए?

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है


नई दिल्ली,  दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा। 


दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया था।


आतिशी ने आरोप लगाया कि अब 8 मार्च 2026 भी बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है और भाजपा ने झूठे वादों के जरिए वोट हासिल किए।


उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में जाकर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे कर रही हैं, जबकि दिल्ली की महिलाओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली की महिलाओं को उनका वादा किया गया पैसा कब मिलेगा।


इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं में कटौती का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेती थीं, लेकिन अब उन्हें ‘पिंक कार्ड’ के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने 100 से 150 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं, जिससे महिलाओं और आम लोगों को मुफ्त इलाज और दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।


वहीं, आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के मुद्दे पर भी आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को गैर-कानूनी और असंवैधानिक बताया। उनके अनुसार, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह का विलय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दलबदल विरोधी कानून के तहत इस प्रकार का कदम गलत है।


आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि अत्याचार ज्यादा समय तक नहीं टिकते और उनका अंत निश्चित होता है।


Raj Sharma | April 28, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...