Search

लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है


नई दिल्ली,  भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है। 


मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है।


बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक ड्रिल किया गया। परीक्षण के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (तेल जैसा तरल) का उत्पादन हासिल हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है।


मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते वैश्विक विस्तार का मजबूत उदाहरण बताया है। साथ ही कहा गया कि यह खोज रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दिखाती है। भारत लगातार विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों में निवेश कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और यह सफलता उसी प्रयास का हिस्सा है।


मंत्रालय ने इस अहम उपलब्धि पर कंसोर्टियम को बधाई देते हुए भविष्य में इन संसाधनों के समुचित दोहन की आशा व्यक्त की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिपोस्ट किया है।


लीबिया में मिली यह नई खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।


Raj Sharma | April 28, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...