Search

पंजाब: रेलवे ट्रैक पर धमाके की कोशिश नाकाम; आरपीएफ, जीआरपी जांच में जुटी

पटियाला पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पटियाला में, शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक रेलवे ट्रैक पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद, धमाका करने की नापाक कोशिश की खबर मिली


पटियाला,पटियाला पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पटियाला में, शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक रेलवे ट्रैक पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद, धमाका करने की नापाक कोशिश की खबर मिली। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके का मुआयना किया। 


पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कल रात पटियाला पुलिस को शंभू-हरियाणा सीमा के पास एक रेलवे ट्रैक धमाका होने की आशंका सूचना मिली। बताया गया कि वहां पर कम तीव्रता का धमाका हो सकता है। शुरुआती जांच से पता चला कि वास्तव में एक बड़ा धमाका करने की एक कोशिश थी। इस कोशिश में शामिल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव बरामद कर लिया गया।


एसएसपी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। मौके पर सिम कार्ड सहित जो भी साइंटिफिक एविडेंस मिला, उसको बरामद करके टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे षड़यंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीआरपी, आरपीएफ जांच में जुट गई है।


पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं उस गंभीर इंटेलिजेंस विफलता की कड़ी निंदा करता हूं, जिसके कारण कल रात शंभू के पास दिल्ली-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर एक कायरतापूर्ण ब्लास्ट की कोशिश हुई। यह साफ है कि कई दिन पहले एक खास खतरे की जानकारी मिलने के बावजूद, कोई भी एहतियाती कदम नहीं उठाया गया।"


उन्होंने लिखा कि यह घटना पुलिस थानों और चौकियों पर कई धमाकों, और यहां तक कि स्टेट इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी हमले के बाद हुई है। उन्होंने लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो गृह मंत्री भी हैं, उन्हें अपनी गहरी नींद से जागना चाहिए और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। उनका (भगवंत मान) यह लापरवाह रवैया पंजाब को फिर से उस पुराने अंधेरे दौर में धकेल रहा है, जो बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।


Raj Sharma | April 28, 2026 | Punjab |


मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांज...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ल...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम सं...