Search

ममता बनर्जी के पैसे देकर भीड़ जुटाने के आरोप को अमित शाह ने बताया बेबुनियाद, बोले-आप भी किसकी बात सुन रहे हो

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा


बेहाला, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बेहाला पश्चिम में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।

 


उन्होंने कहा कि बंगाल के आखिरी चरण का मतदान नया इतिहास बनाएगा। हर एक वोट परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा और बंगाल में कमल खिलेगा। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए इस आरोप पर कि भाजपा अपनी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए पैसे देकर बाहरी राज्यों से समर्थक ला रही है, पर प्रतिक्रिया दी।


आईएएनएस से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "पहले आप रोड शो में इस भीड़ को देखिए, क्या इतनी भीड़ बाहर से आ सकती है? ममता बनर्जी जो आरोप लगा रही हैं, उसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। उनकी बातों को नहीं सुनना चाहिए।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या यार, आप भी ममता बनर्जी की बात सुन रहे हो।"


दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 5 अप्रैल को कहा था कि भाजपा अन्य राज्यों से लोगों को लाकर और पैसे देकर रैलियों में भीड़ जुटा रही है, ताकि चल रहे विधानसभा चुनावों को प्रभावित किया जा सके।


चुनाव के दौरान भाजपा-टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत को लेकर अमित शाह ने कहा कि कहीं भिड़ंत नहीं हो रही है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। बंगाल को जो लोग जानते हैं, वे जानते हैं कि पूर्व के चुनावों में कैसे हिंसा होती थी। इस बार शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं।


पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है और वोटिंग प्रतिशत 92 प्रतिशत के पार रहा है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं। अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान होना है। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


Raj Sharma | April 27, 2026 | India |


दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...

सेना-वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कसौली की भीषण आग काबू, पहली बार रात में हुई हवाई अग्निशम

उत्तराखंड में कसौली के जंगलों में 26 मई से लगी भीषण आग पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और हिमाचल प्रदेश प...

जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने प...

ट्विशा शर्मा मामला : गिरिबाला सिंह और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

भोपाल की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को, अभ...

ट्विशा शर्मा केस: गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार क...

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर : केंद्र

केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई कमी नहीं है और घरेलू ज...

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

पूरे देश में गुरुवार को बकरीद उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मस्जिदो...

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई ...

अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में 360 डिग्री सुरक्षा योजना शुरू की, घुसपैठ रोकने पर विशेष ध्यान

भारत-पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर राजस्थान के सी...