Search

आईपीएल 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए दिलचस्प हुई लड़ाई, अभिषेक-अंशुल का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 की खुमारी बढ़ती जा रही है। सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं


नई दिल्ली,  आईपीएल 2026 की खुमारी बढ़ती जा रही है। सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। 


ऑरेंज कैप की बात करें तो एसआरएच के अभिषेक शर्मा के सिर पर ऑरेंज कैप है। इस सीजन में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। इस सीजन में अब तक खेले 8 मुकाबलों में 54.29 की औसत और 212.29 की स्ट्राइक रेट से वे 380 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर हैं। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़ दिए हैं। इस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 135 रन रहा है।


दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं। अब तक खेले 8 मैचों में 44.63 की औसत और 234.86 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 357 रन निकले हैं। वैभव इस सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं।


तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। अब तक खेले गए 7 मैचों में उनके बल्ले से 59.50 की औसत और 187.89 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। केएल राहुल के बल्ले से इस सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले हैं।


पर्पल कैप की बात करें तो यह सीएसके के अंशुल कंबोज की सिर सजी है। अंशुल ने अब तक खेले गए 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किया है। इस सीजन में उनके बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है।


पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर एसआरएच से ईशान मलिंगा हैं। ईशान मलिंगा ने भी 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन में उनका 32 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है।


तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने अब तक खेले गए 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट रहा है।


Raj Sharma | April 27, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...