Search

राघव चड्ढा के दलबदल पर विपक्ष दलों ने भाजपा पर लगाए ‘विरोधियों को तोड़ने’ का आरोप

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर विपक्ष के नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं


नई दिल्ली,  राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर विपक्ष के नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का पहले से ही काम लोगों को तोड़ना है, इसमें कुछ नया नहीं हो रहा है।

 


कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल खुद भी आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा में विलय कर लें। मुझे अरविंद केजरीवाल की एक बात समझ नहीं आती। जब स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा खुले तौर पर उनका विरोध कर रहे थे, तो उन्होंने उन्हें पार्टी से निलंबित या निष्कासित क्यों नहीं किया? उन्हें अब भी पार्टी में क्यों रखा गया था?"


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा कहते हैं, "आम आदमी पार्टी एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। हम चाहते हैं कि आप दिल्ली में एक मजबूत विपक्ष बना रहे और पंजाब में 'इंडी' गठबंधन को मजबूत करे। हमें आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति है। यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के लिए एक सबक भी है।"


शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, "आप के सात राज्यसभा सदस्य, खासकर पंजाब से भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा जिस तरह की राजनीति कर रही है, उसे हर कोई जानता है। उनकी राजनीति के लिए सिर्फ एक ही शब्द बेशर्मी है, जहां शर्म नाम की कोई चीज नहीं है। कल तक राघव चड्ढा खुलेआम कहते थे कि भाजपा गुंडों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी है और अचानक, ये सभी लोग थोक के भाव गुंडों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी में शामिल हो गए।"


संजय राउत ने कहा, "विपक्ष कभी कमजोर नहीं होगा। जिन 6-7 लोगों ने पार्टी छोड़ी है, वे कोई जानी-मानी हस्तियां नहीं हैं। वे तो सोशल मीडिया के 'पेज-3' वाले नेता हैं। आपने देखा ही होगा कि हमारी पार्टी के एक और सांसद हैं जो पंजाब से हैं और एक संत हैं। वे पर्यावरण के क्षेत्र में काम करते हैं। वे एक संत हैं। वे हमारे राज्यसभा सदस्य हैं। उन पर भी दूसरे सांसदों के साथ मिलकर पार्टी छोड़ने का दबाव डाला गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ने से साफ इनकार कर दिया।"


आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, "क्या महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह के पास यह विकल्प नहीं था? वे भी अंग्रेजों के साथ समझौता करके शांतिपूर्ण जीवन जी सकते थे लेकिन उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना और इसीलिए इतिहास उन्हें याद रखता है। इतिहास कभी गद्दारों को याद नहीं रखता।


संजय सिंह ने सभापति को एक पत्र लिखा है कि भाजपा में शामिल हुए इन तीनों लोगों की सदस्यता समाप्त कर दी जानी चाहिए। उन्होंने आप छोड़ दी है। राज्यसभा में बने रहने का उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसलिए उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी जाए। पंजाब की जनता भी उन्हें सबक सिखाएगी। देश गद्दारों को उनकी गद्दारी की सजा देगा। आने वाले समय में उन्हें यह बात साफ तौर पर समझ आ जाएगी। गद्दारों के जाने से आप और भी मजबूत होगी।"


Raj Sharma | April 25, 2026 | India |


दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...

सेना-वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कसौली की भीषण आग काबू, पहली बार रात में हुई हवाई अग्निशम

उत्तराखंड में कसौली के जंगलों में 26 मई से लगी भीषण आग पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और हिमाचल प्रदेश प...

जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने प...

ट्विशा शर्मा मामला : गिरिबाला सिंह और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

भोपाल की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को, अभ...

ट्विशा शर्मा केस: गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार क...

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर : केंद्र

केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई कमी नहीं है और घरेलू ज...

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

पूरे देश में गुरुवार को बकरीद उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मस्जिदो...

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई ...

अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में 360 डिग्री सुरक्षा योजना शुरू की, घुसपैठ रोकने पर विशेष ध्यान

भारत-पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर राजस्थान के सी...