Search

लॉरेस ऑफ पंजाब की रिलीज पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लगाई रोक

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है।


चंडीगढ,  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है।


 


इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।


मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। पत्र में आगे कहा गया है कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, क्योंकि इस तरह की वेब सीरीज में किसी भी आपराधिक घटना को सामान्य या आकर्षक रूप से प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं।


इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र को साझा किया है। साथ ही, उन्होंने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता, जहां पर पंजाब के नाम को गैंगस्टरों के महिमामंडन से जोड़ा जा रहा हो। यह स्थिति किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।


उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में पीआईएल दाखिल कर लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही, मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था, जिसमें मैंने इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी क्योंकि यह पूरा मामला हमारी पहचान से जुड़ा हुआ था।


पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब इस वेब सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुंडागर्दी की संस्कृति नहीं है। पंजाब साहस, कड़ी मेहनत और आत्मसम्मान की राह पर चलने वाला राज्य है।


Raj Sharma | April 24, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी।...

पंजाब नगर निकाय चुनाव : शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है।...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है।...