Search

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में 6 उपद्रवियों पर पीएसए के तहत कार्रवाई

सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने में शामिल तत्वों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई करते हुए सोपोर पुलिस ने छह उपद्रवियों पर 'सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम' (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है।


सोपोर, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने में शामिल तत्वों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई करते हुए सोपोर पुलिस ने छह उपद्रवियों पर 'सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम' (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर सोपोर में छात्रों के एक हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था में खराब करने की कोशिश और तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।


 

आरोपियों की पहचान उमर अकबर हाजम, सलमान अहमद, अल्ताफ अहमद शेख, मुबाशिर अहमद गिलकर, मुजम्मिल मुश्ताक चंगा और माजिद फिरदौस डार के रूप में की गई है। सोपोर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को सक्षम प्राधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) से उचित हिरासत वारंट प्राप्त करने के बाद पीएसए के तहत हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया गया है।




अधिकारियों के अनुसार, ये उपद्रवी छात्रों की ओर से किए गए हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान अशांति भड़काने, तोड़फोड़ करने और शांति भंग करने की कोशिशों में सक्रिय रूप से शामिल थे। उनकी इन गतिविधियों से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।




सोपोर पुलिस ने दोहराया कि जिले में शांति और स्थिरता को खतरे में डालने वाली किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। इसके अलावा, उक्त घटनाओं में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ भी इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।




सोपोर पुलिस ने एक कड़ी चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील स्थितियों का फायदा उठाने या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कानून के तहत सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।




पुलिस ने आम जनता, विशेष रूप से युवाओं को सलाह दी कि वे ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहें और असामाजिक तत्वों के उकसावे का शिकार न बनें। इसके साथ ही, अभिभावकों और समुदाय के नेताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें और यह सुनिश्चित करें कि वे रचनात्मक गतिविधियों में ही संलग्न रहें।



Raj Sharma | April 24, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...