Search

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा- एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद में विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा


पटना, बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद में विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान ही यह साफ था कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को ज्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे और आज यही हालत हो गई।  


उन्होंने कहा कि बिहार एक अजूबा राज्य है जहां पांच साल में पांच सरकार का गठन किया गया है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है? राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया। एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया। 


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी को संभाल कर रखें क्योंकि उस पगड़ी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की नजर है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज सरकार पर जो भी टॉप थ्री पर हैं, उनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजद से यानी लालू यादव की पाठशाला से आए हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी कांग्रेस से आए हैं। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल से आए हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ओरिजिनल भाजपाई बड़े पद पर बैठा ही नहीं है। असली भाजपा के लोग पीड़ित हैं और नाखुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर भी तंज कसा। सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि उनकी कौन से एफिडेविट में दिए गए उम्र को सत्य माना जाए। 


इस दौरान सत्ता पक्ष ने जमकर टोका-टोकी भी की। राजद के नेता ने आगे सरकार को विकास में मदद देने का भरोसा देते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री पद से हटे थे, तब यहां की राशि सरप्लस में थी। आज सरकार का खजाना खाली है। जब सरकार का खजाना खाली है तो काम कैसे होगा? उन्होंने कहा कि बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जो भी सहयोग होगा, वह राजद और महागठबंधन के लोग देंगे। उन्होंने माना कि हमारे पास संख्या बल नहीं है, लेकिन उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आप आगे बढ़ें, हमारा साथ रहेगा। 


Raj Sharma | April 24, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...