Search

CM मान ने PM के दौरे पर कसा तंज तो भड़के विज, कहा, 'दिमागी इलाज कराएं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसा था। अब हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज में अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर भिड़ गए। मामला यहां तक बढ़ गया कि अनिल विज ने भगवंत मान को दिमागी इलाज कराने की सलाह तक दे डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों के विदेश दौरे के बाद गुरुवार को देश लौटे। उन्हें घाना, त्रिनिदाद और ब्राजील जैसे देशों में सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी उन देशों में भी चले गए जहां की आबादी सिर्फ 10 हजार है। वे 140 करोड़ की आबादी वाले देश में तो नहीं रह रहे हैं। अब उनके बयान पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दिमागी इलाज की जरूरत है। भगवंत ने कहा, 'मोदी जी मैग्नीशिया, गलवेशिया, तरवेशिया पता नहीं कहां-कहां जाकर सम्मानित हो रहे हैं। वहां, जहां की आबादी सिर्फ 10 हजार है। वे 140 करोड़ की आबादी वाले देश में तो नहीं रह रहे हैं। हमारे यहां तो 10 हजारलोग सिर्फ जेसीबी मशीन चलती देख लें तो भी देखने आज जाते हैं।'

Vikas kumar | July 12, 2025 | |


आईपीएल 2026: आरआर को हराकर 'शीर्ष-4' में पहुंची एसआरएच, जानें अब किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी ...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल मे...

एनसीआर में फिलहाल मौसम में नहीं होगा बदलाव, वायु गुणवत्ता सूचकांक भी सुधरा

भारत मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में फिलहाल मौसम के म...