Search

बंगाल-तमिलनाडु चुनाव: बिहार एनडीए के नेताओं ने जताई जीत की उम्मीद, कहा- दोनों राज्यों में बदलाव तय

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।


पटना, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार दोनों ही राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। 


 




बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग पर कहा, "दोनों राज्यों में अनुमान है कि सत्तापक्ष के खिलाफ माहौल है। इसका फायदा एनडीए को जरूर मिलेगा।"




बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों से बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए। वहां 15 साल से टीएमसी की सरकार है। उद्योगपति बंगाल से पलायन कर रहे हैं। पूरे बंगाल में भय की स्थिति है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाएं बिना किसी डर रात में भी निकल पाएंगी।"




संजय सरावगी ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना कटमनी के पूरे राज्य में कुछ नहीं हो सकता है। टीएमसी सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम किया। राज्य में कई जिलों की डेमोग्राफी बदल चुकी है। इसलिए राज्य की जनता परिवर्तन के मूड में है।




जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सही ढंग से वोटिंग हो रही है। एनडीए के पक्ष में मतदान हो रहा है। इस बार जरूर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनेगी। 




पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दोनों ही राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल में, पहले चरण में ममता बनर्जी काफी पीछे रह जाएंगी। जनता टीएमसी सरकार की वापसी नहीं चाहती है। इसी तरह की परिस्थिति तमिलनाडु में है, जहां एमके स्टालिन की सरकार का जाना तय है। 




उन्होंने आगे कहा, "डीएमके परिवारवादी है। इस पार्टी ने राज्य में भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया और सनातन धर्म के बारे में गलत बयानबाजी की। इसका खामियाजा डीएमके को चुनाव में भुगतना होगा।"




वहीं, भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों को लेकर कहा, "आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्तापक्ष के खिलाफ वोटिंग हो रही है। जनता दोनों राज्यों में इस बार बदलाव चाहती है।"




रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "वे अपने खानदान को राजनीति में आगे बढ़ा रही हैं। वह क्यों अपने किसी कार्यकर्ता को अधिकार देने की बात नहीं करती हैं? क्या ममता बनर्जी के पास टीएमसी में सिर्फ उनका भतीजा ही बचा है। लेकिन जान लेना चाहिए कि अब पश्चिम बंगाल के लोगों की आंखें खुल चुकी हैं।"




Raj Sharma | April 23, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...