Search

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, 'हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह'

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया


नई दिल्ली, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत स्थित आइरिश दूतावास ने एक्स हैंडल पर ईयू का बयान जारी किया। यूरोपीय संघ ने हमले को “निंदनीय” करार देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।


 


अपने बयान में ईयू ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। संगठन ने इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।


साथ ही कहा कि हम आतंकी हमलों के खिलाफ हैं और संघ भारत के साथ खड़ा है। हिंसा के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है।


ईयू अकेला नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों ने पहलगाम हमले की बरसी पर जान गंवाने वाले 26 बेगुनाहों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। सबने एक सुर में कहा कि जो हुआ वो घृणित था और उसे किसी भी हाल में स्वीकारा नहीं जा सकता। इजरायल, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलियाई समेत कई दूतावासों ने सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।


22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिजनों संग छुट्टियां मनाने आए 26 निहत्थे लोगों को चुन-चुनकर आतंकियों ने गोलियों का निशाना बनाया। 25 पर्यटक थे, जबकि एक पोनीवाला भी था। इस हमले के बाद भारत ने 7-8 मई की रात योजनाबद्ध तरीके से पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इस पूरे अभियान को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था।


भारत ने स्पष्ट किया था कि वो आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति जीरो टॉलरेंस की है और वो किसी भी रूप में उसे स्वीकार नहीं करेगा।


Raj Sharma | April 22, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...