Search

एनसीआर में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी

ष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।


नोएडा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक सूरज का प्रकोप लगातार बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं लू का रूप लेंगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। 


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। 23 अप्रैल को तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब अधिकतम तापमान क्रमशः 43 डिग्री और 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दोनों दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 26 और 27 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा।


लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दिया गया है। गर्मी के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


कई स्कूलों ने दिन के समय होने वाले स्पोर्ट्स पीरियड में बच्चों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही प्रशासन और शिक्षा विभाग स्कूलों के समय में बदलाव पर भी विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस तरह की गर्मी असामान्य नहीं है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लू का असर ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे में सभी लोगों को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।


Raj Sharma | April 22, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...