Search

गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

भारत की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में गिनी जाने वाली चारधाम यात्रा का 2026 सीजन शुरू हो चुका है और भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


देहरादून, भारत की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में गिनी जाने वाली चारधाम यात्रा का 2026 सीजन शुरू हो चुका है और भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट भी खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही बाबा केदार के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा खत्म हो जाएगी। 


इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति, जिसे चल विग्रह डोली भी कहा जाता है, पूरे पारंपरिक और भव्य तरीके से केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। इस दौरान रास्तेभर भक्तों की भीड़ और 'हर हर महादेव' के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।


इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस पावन अवसर पर आप सभी का देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, यही कामना है।"


बता दें कि इससे पहले अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए थे। मंदिरों के द्वार खुलते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद से अब केदारनाथ धाम भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और कपाट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।


यात्रा के शेड्यूल की बात करें, तो 2026 के लिए पूरी योजना पहले ही तय कर दी गई है। यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुला रहेगा, जबकि गंगोत्री धाम 19 अप्रैल से 10 नवंबर तक दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। केदारनाथ धाम 22 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके ठीक एक दिन बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे, जो 13 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।


Raj Sharma | April 22, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...