Search

महाकाल की शरण में पहुंचे पंजाबी सिंगर 'निंजा', नए प्रोजेक्ट्स को लेकर दिया हिंट

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन की तरह मंगलवार को भी भस्म आरती का आनंद लेने और महाकाल के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचे।


उज्जैन, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन की तरह मंगलवार को भी भस्म आरती का आनंद लेने और महाकाल के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचे। 


वहीं, पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला भी बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए महाकाल के दर पर पहुंचे। सिंगर को पंजाबी संगीत सिनेमा में निंजा के नाम से जाना जाता है और उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।


पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला को बाबा के दरबार में सफेद वस्त्र में देखा गया, जो भस्म आरती में बाबा की भक्ति में लीन दिखे। आईएएनएस से खास बातचीत में सिंगर ने बताया, "बाबा के दर्शन करके दुख को धन्य महसूस कर रहा हूं, ऐसा महसूस हो रहा है कि बाबा ने बिना कुछ मांगे ही सब कुछ दे दिया है। मेरे पास भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।"


उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में ऐसा लगता है कि खुद साक्षात भगवान भोलेनाथ उपस्थित है और कण-कण उनके होने का आभास होता है।


अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात करते हुए सिंगर ने कहा, "मैं कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी लोगों को पसंद आएगा। बाबा से यही प्रार्थना है कि मैं जो भी पूरी मेहनत से बना रहा हूं, उसपर अपनी कृपा बनाए रखे।" सिंगर ने प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर जानकारी नहीं दी, लेकिन साफ है कि वे दर्शकों के लिए बेहतरीन गाने पर काम कर रहे हैं और जल्द ही दर्शकों का दिल भी जीतने वाले हैं।


बता दें कि अमित भल्ला पंजाबी संगीत सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उनके गाने युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। उनके 'रोई ना', 'आदत', 'ओह क्यों नी जान सके', 'ठोकड़ा रेहा', और 'गल जट्टन वाली' सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हैं। गानों के साथ सिंगर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी 'चन्ना मेरेया', 'हाई एंड यारियां', 'अर्दब मुटियारन', और 'दूरबीन' रिलीज हो चुकी है।


अभिनेता को उनके रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों के लिए ज्यादा जाना जाता है। फिल्म 'चन्ना मेरेया' में उनके किरदार को खूब सराहा गया था और उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट न्यूकमर मेल का अवॉर्ड मिला था।


Raj Sharma | April 21, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी।...

पंजाब नगर निकाय चुनाव : शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है।...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है।...