Search

मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है


मुंबई,  पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दो दिन पहले मुंबई के भायखला इलाके में इन लोगों ने एक गुजराती परिवार पर हमला किया था। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


 


मुंबई की भाखला पुलिस ने युसूफ पठान के ससुर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।


भायखला पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) शनिवार रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से पानी उछलकर शोएब खान (35) पर जा गिरा। यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी लेकिन शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया। इसके बाद शोएब ने यूसुफ खान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घर लौटने के बाद यूसुफ खान के परिवारवालों ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। पुलिस स्टेशन जाते समय रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान उर्फ मकालिक (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई, जिन्होंने अपने बेटे उमरसाद पठान (35), शोयब पठान और एक अन्य आरोपी शेहबाज पठान के साथ मिलकर बहस शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार, इसके बाद खालिद, उमरशाद, शोएब और शेहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया। इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में शेहबाज फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बरामद बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा स्पष्ट रूप से पहचाने गए हैं।


Raj Sharma | April 21, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...