Search

गुजरात टाइटंस से भिड़ंत से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।


वृंदावन, भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।  


कपल को सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबा देखा गया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और साथ ही सत्संग और एकांतिक वार्ता का भी हिस्सा रहे।


इस मौके पर कपल का बहुत ही सादगी भरा रूप दिखा। अनुष्का ने ऑफ-व्हाइट सूट और माथे पर ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक धारण कर रखा है। विराट भी गले में तुलसी की माला धारण कर 'राधा' नाम की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं। आखिरी बार वे 17 फरवरी को केली कुंज आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे थे।


बीते साल, यानी 2025 में, विराट और अनुष्का तीन बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इतना ही नहीं, बेटे अकाय के जन्म के बाद कपल अपने दोनों बच्चों के साथ आश्रम पहुंचा था। वामिका विराट कोहली की गोद में थी, जबकि अकाय मां अनुष्का के साथ थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के भी क्रिकेटर और उनकी पत्नी ने आश्रम का दौरा किया था और प्रेमानंद महाराज से कई सवाल पूछे थे।


अनुष्का ने सवाल किया था, "सिर्फ नाम जप की शक्ति से भी ईश्वर को पाया जाता है?" तब प्रेमानंद महाराज ने कपल की तारीफ कर दोनों को राधा नाम का जप मजबूती से करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि इतना धन और वैभव पाने के बाद ईश्वर की भक्ति करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हमेशा अपने कार्य में विनम्र होकर आगे बढ़ते जाएं।


बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी का आखिरी मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में था, जहां कोहली ओपनिंग करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 19 रन ही बना सके। अब शुक्रवार को इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले ही क्रिकेटर भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।


Raj Sharma | April 20, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...