Search

'भारत और मजबूती से करेगा वापसी,' डरबन में हार के बाद शेफाली का वादा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किंग्समीड में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 8 विकेट से गंवा बैठी


डरबन,भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किंग्समीड में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 8 विकेट से गंवा बैठी। 57 के स्कोर पर पवेलियन लौटने वालीं भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक गलत शॉट खेलकर आउट होने पर अफसोस जताया है। हालांकि, शेफाली ने वादा किया है कि दूसरे टी20 मैच में मेहमान टीम और मजबूती से वापसी करेगी। 






सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम महज 147 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।




मैच के बाद शेफाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे बहुत अच्छी शुरुआत मिली। फिर मैं बस यही सोच रही थी कि जमीन के साथ-साथ शॉट खेलूं, एक-एक रन लूं, और जब भी कोई ढीली गेंद मिलेगी, तो उस पर बड़ा शॉट लगाऊंगी। मैंने स्कोरकार्ड देखा और सोचा कि मैं कवर के ऊपर से गेंद को निकाल दूंगी, लेकिन वह शॉट सही से लगा नहीं और मैं आउट हो गई। शायद अगर मैं 18वें ओवर तक क्रीज पर टिकी रहती, तो और ज्यादा रन बना पाती। मुझे बस शांत रहना चाहिए था।" 




भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। दोनों देश 22, 25 और 27 अप्रैल को सीरीज के अंतिम 3 मैच खेलेंगे। शेफाली ने कहा कि टीम की असली ताकत वापसी करने के उनके सामूहिक संकल्प में है। उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हम सभी अपनी ताकत जानते हैं। हम और मजबूती से वापसी करेंगे, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे, और ज्यादा से ज्यादा और कड़ी प्रैक्टिस करेंगे। हमारे पास दो दिन का ब्रेक है। हम फिर से एक साथ जुटेंगे, अच्छा प्रदर्शन करेंगे और और भी ज्यादा मजबूती से वापसी करेंगे।" 




यह मैच शेफाली के लिए एक निजी माइलस्टोन भी साबित हुआ। 22 वर्षीय शेफाली 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। अपनी इस उपलब्धि को स्वीकार करते हुए, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम को उनके शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया।




शेफाली ने कहा, "भारत के लिए 100 मैच खेलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। जहां तक उनकी टीम की बात है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और तीनों ही फॉर्मेट में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसलिए, मैं यही कहूंगी कि हम और मजबूती से वापसी करेंगे और तीसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।" 



Raj Sharma | April 20, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...