Search

टी20 सीरीज: लौरा वोल्वार्ड्ट का अर्धशतक, भारतीय महिला टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच शुक्रवार को 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


डरबन,  भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच शुक्रवार को 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 


 




दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 46 रन जोड़े। वर्मा 20 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। इसके ठीक बाद मंधाना भी 13 रन बनाकर आउट हो गईं। 




48 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोड्रिग्स 29 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुईं। टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया। किसी ने भी क्रीज पर मौजूद कप्तान कौर का साथ नहीं दिया। 




कौर 33 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। 




दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 3, टुमी सेखुखुने ने 2, और एन मल्बा ने 1 विकेट लिए।




158 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 39 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। एनेरी डर्कसन 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। कोले ट्रायन 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। 




भारत की तरफ से श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अरुंधती रेड्डी और श्री चारणी को 1-1 विकेट मिले।




जीत के साथ सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

Raj Sharma | April 18, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...