Search

'हमें आपसे खूब प्यार मिला...', आर्टेमिस II मिशन को वैश्विक समर्थन पर एस्ट्रोनॉट्स ने जताया आभार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस II के एस्ट्रोनॉट्स रीज वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं


नई दिल्ली,  अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस II के एस्ट्रोनॉट्स रीज वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। उन्होंने मिशन के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए स्पेस और चांद का रोमांचक अनुभव साझा किया और दुनिया भर से मिले अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।


 


क्रू सदस्यों ने भावुक होते हुए कहा कि पृथ्वी से दूर चांद के आसपास का अनुभव जीवन बदलने वाला था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मिशन युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष की ओर प्रेरित करेगा।


मिशन के कमांडर रीड वाइजमैन ने बताया, “विक्टर, क्रिस्टीना, जेरेमी... आप सबका धन्यवाद। यह एक अविश्वसनीय रोमांच था और यह इस क्रू और पूरी यात्रा के दौरान एक-दूसरे के सहयोग से ही संभव हो पाया। हमारे बीच हमेशा के लिए एक खास रिश्ता बन चुका है। चार इंसान इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते, सिवाय इसके कि वे एक परिवार हों।”


वाइजमैन ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ओरियन स्पेसक्राफ्ट को ‘ओटे-इटीग्रेटी’ नाम दिया और कहा कि नासा और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने यह शानदार मशीन तैयार की, जो चार इंसानों को चांद के चारों ओर घुमाकर सुरक्षित वापस ला सकी। उन्होंने मीडिया और दुनियाभर के लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने मिशन पर ध्यान दिया और उससे जुड़े।


वाइजमैन ने कहा, “जब हम घर लौटे तो हम हैरान रह गए कि दुनिया भर से इस मिशन के लिए कितना जबरदस्त समर्थन, गर्व और अपनापन मिला। हम यही चाहते थे कि कुछ ऐसा करें जो दुनिया को एक साथ लाए और एकजुट करे।”


मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “हमने यह सब मिलकर किया है। हम आपके दिलों को अपने साथ ले गए थे और आपके दिलों ने हमारे दिलों को खुश कर दिया।"


क्रिस्टीना ने बताया कि लौटने के बाद उनके पति ने लोगों से बात की और बताया कि मिशन का लोगों पर गहरा सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा, “यह असर सिर्फ देखने वालों की संख्या का नहीं था, बल्कि इसने लोगों के बीच की तमाम सीमाओं और पहचानों को पीछे छोड़ दिया था। एस्ट्रोनॉट का मूलमंत्र यही होता है कि वे दोस्तों की तरह उड़ान भरें और दोस्तों की तरह ही जमीन पर उतरें। हमने दोस्तों की तरह उड़ान भरी और सबसे अच्छे दोस्तों की तरह वापस लौटे।”


क्रू सदस्यों ने बताया कि मिशन के दौरान उन्होंने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और टीम वर्क की मिसाल पेश की। उन्होंने नासा की पूरी टीम, इंजीनियर्स और दुनिया भर के लोगों को धन्यवाद दिया, जिनके समर्थन से यह मिशन सफल हुआ।


आर्टेमिस II मिशन चांद के चारों ओर मानवयुक्त उड़ान का महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य के आर्टेमिस कार्यक्रम और चंद्रमा पर मानव लैंडिंग की तैयारी है। अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक रही।


Raj Sharma | April 17, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...