Search

'30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,' पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है।


नई दिल्ली,  बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 


इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ बिल को लेकर जमकर बहस हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बिल को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी है और महिलाओं की उन्नति के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।


मीडिया से बात करते हुए कंगना ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। अभिनेत्री के मुताबिक, "पीएम मोदी ने वह काम कर दिखाया, जो बीते 30 सालों से अटका हुआ था। सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप देख सकते हैं कि इस (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। प्रधानमंत्री ने असंभव को संभव कर दिखाया है और 30 वर्षों से अटके विधेयक को पारित करवा दिया है, जिससे महिलाएं भी देश के भविष्य को तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"


विपक्ष के विरोध के सवाल पर कंगना का कहना है कि विपक्ष के लोगों को भगवान माफ नहीं करेगा, जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। यह बात कल ही पीएम मोदी ने साफ कर दी थी।


बता दें कि बीते गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में कंगना रनौत जमकर बरसी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की थी और अपने भाषण में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' डायलॉग भी बोला था।


उन्होंने कहा था, "'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' एक मशहूर डायलॉग है। हमारी सरकार ने इस संवाद को सार्थक कर दिया है और बेटियों को पिंजरा तोड़कर उड़ने की आजादी दी है।"


उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने महिलाओं को वह अधिकार दिए हैं, जो कोई और पीएम नहीं कर सकता है। उन्होंने बेटियों को देश के भविष्य में भूमिका निभाने का मौका दिया है। यह महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग है, जिसका इंतजार बरसों से देश की महिलाएं कर रही हैं।" इसी दौरान कंगना ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी से सवाल किया कि बिल लाने में देरी क्यों कर रहे हैं।


Raj Sharma | April 17, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...