Search

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने संघर्ष विराम के प्रयासों के ल‍िए डोनाल्ड ट्रंप का क‍िया धन्‍यवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हुई


नई द‍िल्‍ली, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान क्षेत्र में संघर्ष विराम और स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।  


लेबनानी राष्ट्रपति के आध‍िकार‍िक एक्‍स अकाउंट के अनुसार, ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति आउन ने लेबनान में संघर्ष-विराम कराने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए एक बार फिर उनका आभार व्यक्त किया। इन प्रयासों से इस क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।"


उन्होंने कामना की कि इन प्रयासों को जारी रखा जाए, ताकि जल्द से जल्द संघर्ष को रोका जा सके। ट्रंप ने राष्ट्रपति आउन और लेबनान के प्रति अपने समर्थन को दोहराया, और इस बात पर जोर दिया कि वे लेबनान की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद संघर्ष विराम और स्थायी शांति की दिशा में बड़ी पहल का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर बताया, ''अभी-अभी मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के 'सीजफायर' (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे।


उन्होंने पोस्‍ट में आगे कहा, ''मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करूंगा। यह 1983 के बाद से इजरायल और लेबनान के बीच पहली सार्थक बातचीत होगी। दोनों पक्ष शांति चाहते हैं, और मेरा मानना ​​है कि ऐसा होगा और वह भी बहुत जल्द।''


Raj Sharma | April 17, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...