Search

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है


बेरूत, इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो गया। इस सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कर दी थी। इस कदम का उद्देश्य पिछले एक महीने से जारी हिंसक संघर्ष को रोकना है, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 


जैसे ही युद्धविराम लागू हुआ, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसका स्वागत किया और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम उन सभी कदमों का स्वागत करते हैं जो 'ब्लू लाइन' के दोनों ओर हिंसा और पीड़ा को समाप्त करने में मदद करें। उन्होंने संबंधित पक्षों से इस युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने की अपील भी की।


गुटेरेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम की घोषणा का स्वागत करता हूं और इसे संभव बनाने में अमेरिका की भूमिका की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे इस संघर्ष के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में बातचीत का रास्ता खुलेगा और इस क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में मदद मिलेगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघर्ष-विराम का पूरी तरह सम्मान करें और हर समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें।”


वहीं, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल-गीत ने इस समझौते को लेबनान के लोगों की पीड़ा कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत इसका पालन करने और स्थायी शांति के लिए गंभीर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया।


ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने भी इस युद्धविराम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युद्ध को रोकना है।


मिस्र ने इसे क्षेत्रीय तनाव कम करने और इजरायली हमलों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इस युद्धविराम को स्थायी बनाने, मानवीय सहायता पहुंचाने और विस्थापित लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने भी इस पहल का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि यह क्षेत्र में स्थिरता और स्थायी शांति की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा।


बता दें कि नवंबर 2024 से लागू पिछला युद्धविराम भी पूरी तरह सफल नहीं रहा था और लगभग रोजाना हमले जारी रहे। यह संघर्ष 2 मार्च को फिर भड़क गया, जब हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दागे, जिसके जवाब में लेबनान में भारी हवाई हमले किए गए।


Raj Sharma | April 17, 2026 | World |


लेबनान के राष्ट्रपति ने इजरायल के साथ सीजफायर के बाद स्थायी समझौते पर बातचीत करने का किया ऐलान

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि लेबनान एक नए फेज में आ गया है, जो अपने लोगों के अधिकारों, अपने इल...

ईरान ने ट्रंप के सात दावों को बताया झूठा, नेवल ब्लॉकेड के बीच होर्मुज को बंद करने की चेतावनी दी

ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी ह...

जापान में महसूस हुआ 5 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 ...

'हमें आपसे खूब प्यार मिला...', आर्टेमिस II मिशन को वैश्विक समर्थन पर एस्ट्रोनॉट्स ने जताया आभार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस II के एस्ट्रोनॉट्स रीज वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और ...

ईडी ने मर्लिन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता में मर्लिन ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रिवेंशन ऑफ ...

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने संघर्ष विराम के प्रयासों के ल‍िए डोनाल्ड ट्रंप का क‍िया धन्‍

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हु...

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की...

एच-1बी वीजा उल्लंघन को लेकर भड़के वेंस, बोले- सिस्टम तभी काम करता है जब आप खुद को अमेरिकी समझते है

एच-1बी वीजा नीति का दुरुपयोग करने वालों पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जोरदार निशाना साधा है...