Search

आईपीएल 2026: पैट कमिंस ने पास किया फिटनेस टेस्ट, जल्द एसआरएच से जुड़ेंगे

आईपीएल 2026 में ईशान किशन की कप्तानी में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए बड़ी खबर आई है


नई दिल्ली,  आईपीएल 2026 में ईशान किशन की कप्तानी में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए बड़ी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, और उम्मीद है कि वे कुछ दिनों में टीम से जुड़ जाएंगे।


 




कमिंस आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारत आए थे, लेकिन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। सीजन की शुरुआत के बाद वह अपनी पीठ के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे।




ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, सिडनी में किए गए स्कैन से पता चला है कि चोट ठीक हो गई है, जिससे उनके प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। टीम में वापसी के बाद कमिंस फिर से एसआरएच की कप्तानी संभाल सकते हैं। 




कमिंस 25 अप्रैल को सीजन में वापसी के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 25 अप्रैल को एसआरएच का मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होना है। 




ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि वह एसआरएच से जुड़ने के लिए जल्द भारत जाने वाले हैं। कमिंस के प्लेइंग इलेवन में वापस आने से न सिर्फ एसआरएच का नेतृत्व मजबूत होगा, बल्कि गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।




कमिंस ने इंजरी की वजह से एशेज सीरीज में सिर्फ एक ही टेस्ट खेला था। वह टी20 विश्व कप 2026 का भी हिस्सा नहीं थे। 




कमिंस की गैरमौजूदगी में, ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में, टीम ने मौजूदा सीजन में पांच में से दो मैच जीते हैं। टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। 




एसआरएच ने सोमवार को हुए अपने आखिरी मुकाबले में मजबूत और अपराजेय चल रही राजस्थान रॉयल्स को हराया था। अपना डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से एसआरएच को जीत दिलायी थी। दोनों ने 4-4 विकेट लिए थे। आरआर 217 रन के लक्ष्य का सामना करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई थी और 57 रन से मैच हार गई थी।




एसआरएच का अगला मुकाबला शनिवार को हैदराबाद में अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा।


Raj Sharma | April 16, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...