Search

साउथ कोरिया ने नागरिकों से मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा

साउथ कोरिया ने नागरिकों से मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा

साउथ कोरिया ने नागरिकों से मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा सोल, 20 जुलाई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दक्षिण कोरिया ने अपने नागरिकों से मध्य पूर्व के देशों को छोड़ने की अपील की है। मंत्रालय ने लाल सागर में परिचालन कर रहे कोरियाई जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उप विदेश मंत्री किम जीना ने कहा कि मार्च से मिडिल ईस्ट देशों के लिए लेवल-3 ट्रैवल एडवाइजरी लागू है, जिसके तहत जरूरी न होने पर वहां से निकलने की सलाह दी जाती है।


दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ईरान और इजरायल सहित 17 राजनयिक मिशनों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में मौजूद दक्षिण कोरियाई नागरिकों और जहाजों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद यह चेतावनी जारी की गई। यह जानकारी सोल स्थित योनहाप समाचार एजेंसी ने दी।


दक्षिण कोरिया की द्वितीय उप विदेश मंत्री किम जिना ने कहा, "मार्च से अधिकांश मध्य पूर्वी देशों में स्तर-3 (लेवल-3) यात्रा सलाह लागू है, जिसके तहत आवश्यक न होने पर यात्रियों को वहां से लौटने की सलाह दी जाती है। इसलिए अल्पकालिक यात्रियों को बिना किसी ठोस कारण के वहां नहीं रुकना चाहिए और जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए।"


उन्होंने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब से जुड़े हालिया सैन्य तनाव के मद्देनजर दक्षिण कोरियाई जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।


इससे पहले, भारत ने भी अपने नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है।


ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी नई एडवाइजरी में कहा कि भारतीय नागरिक उपलब्ध उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से ईरान छोड़ने पर विचार करें, यदि उनकी मौजूदगी वहां अत्यंत आवश्यक नहीं है।


वहीं, जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Amanat Arora | July 20, 2026 | International | Google News


पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल ...

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत ...

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही ...

अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के टाली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बॉर्डर के पास गूंज रहे माता के जयकारे

अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के टाली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बॉर्डर के पास गूंज रहे माता के जयकारे ...

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता ...

30 जुलाई का पंचांग: श्रावण मास पर भगवान शिव की पूजा करने से लाभ, दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त

30 जुलाई का पंचांग: श्रावण मास पर भगवान शिव की पूजा करने से लाभ, दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त ...