Search

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, जवाबदेही की उठाई मांग

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, जवाबदेही की उठाई मांग

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, जवाबदेही की उठाई मांग मुंबई, 20 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के चल रहे संघर्ष के दौरान मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स धरना स्थल पर पहुंचे। सोमवार को टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चों के हित के लिए आवाज उठाई। भारतीय अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली सोढ़ी ने इंस्टाग्राम पर प्रोटेस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुआ। माहौल बहुत ही जोश और भावनाओं से भरा हुआ था। मुझे उम्मीद है कि सरकार उनकी पीड़ा और चिंताओं को सुनेगी।"


टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने लिखा, "यह किसी पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करने या उससे नफरत करन के लिए नहीं है, बल्कि जवाबदेही तय करने के लिए है। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह समय सही और गलत साबित करने का नहीं है, बल्कि उन लोगों के जबाव लेने का है, जो जिम्मेदारी देने वाले पदों पर बैठे हैं।"


उन्होंने लिखा, "शांतिपूर्ण विरोध हमेशा हमारे देश की यात्रा का हिस्सा रहा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी गलत होने के समय आवाज उठाई थी। सोनम वांगचुक सर जैसे लोग पर्सनल फायदे के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। वहां खड़े स्टूडेंट्स चमत्कार की मांग के बजाय अपनी बात सुने जाने की मांग कर रहे हैं।"


अभिनेत्री ने आज के हालात पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्टूडेंट्स से बातचीत करने के बजाय उन पर बल का सामना करना देखना दर्दनाक है। उन्होंने लिखा, "जब सवालों का जवाब के बजाय डर से दिया जाता है, तो हम सब कुछ खो देते हैं। हम किसी भी तरह की बात से असहमत हो सकते हैं, बहस कर सकते हैं, लेकिन हमें सुनना बंद नहीं कर सकते। मैं अकाउंटेबिलिटी की मांग करने वाले हर स्टूडेंट और हर परिवार के साथ खड़ी हूं। पॉलिटिक्स की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि इंसानियत हमेशा पॉलिटिक्स से पहले आनी चाहिए। आज मेरा दिल भारी है।"


मशहूर निर्देशक अतुल कुलकर्णी ने भी चिंता जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बोल कि लब आजाद हैं तेरे, बोल जबां अब तक तेरी है।"

Amanat Arora | July 20, 2026 | Breaking News | Google News


राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप ...