Search

भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत हूं: यास्तिका भाटिया

भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत हूं: यास्तिका भाटिया

भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत हूं: यास्तिका भाटिया नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने कहा है कि घुटने की गंभीर चोट के कारण क्रिकेट से दूर बिताए गए समय में उनकी सोच बदली। उन्हें धैर्य और हिम्मत में अटूट विश्वास बढ़ा। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएएनएस के एक सवाल के जवाब में भाटिया ने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं चोटिल हुई थी, वह समय मेरे लिए बहुत बुरा था। घर में हो रहा विश्व कप न खेल पाने से बुरा क्या होगा। इसके बाद एसीएल इंजरी की वजह से मैं महिला प्रीमियर लीग भी नहीं खेल पाई। रिहैब और बाकी सब चीजों से यह एक लंबा सफर था।" उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि अगर मैं प्रक्रिया को सही तरीके से फॉलो करती रही, तो मैं क्रिकेट में वापस आ पाऊंगी। मुझे लगता है कि इस सफर ने मुझे रिहैब के दौरान सब्र और हिम्मत रखना सिखाया। बेशक आपको परिणाम न दिखे, लेकिन प्रक्रिया वह चीज है जिस पर आपको टिके रहना है। आपको खुद पर यह भरोसा रखना होगा कि आप वापसी करेंगे।" यास्तिका ने कहा, "मुझे अपने परिवार, और अपने कोच, और अपने ट्रेनर, फिजियो का अच्छा सहयोग मिला। मुझे लगता है कि उन्होंने एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम बनाया था। चोट से पहले की तुलना में मानसिक रूप से मैं अब ज्यादा मजबूत हूं। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मुझमें आत्मविश्वास बढ़ा है। अब मुझे कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े, मैं उन्हें और भी मजबूती से वापसी करने के लिए ईंधन की तरह इस्तेमाल करूंगी।" यास्तिका की टीम इंडिया में वापसी शानदार रही है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में भारतीय टीम को 270 रन की ऐतिहासिक जीत में यास्तिका ने शतकीय पारी खेली थी।

Amanat Arora | July 18, 2026 | Sports | Google News


वाराणसी से केशव प्रसाद मौर्य का वैश्विक शांति का संदेश, बोले- बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आज सबसे ज्यादा जरूरत

वाराणसी से केशव प्रसाद मौर्य का वैश्विक शांति का संदेश, बोले- बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आज सबसे ज्यादा जरूरत ...

सावन में मनाए जाने वाले पर्वों का आधार सिर्फ आस्था नहीं बल्कि विज्ञान भी; जानिए इसके वैज्ञानिक महत्व

सावन में मनाए जाने वाले पर्वों का आधार सिर्फ आस्था नहीं बल्कि विज्ञान भी; जानिए इसके वैज्ञानिक महत्व ...

राजस्थान में मानसून का कहर: जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे; 22 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून का कहर: जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे; 22 जिलों में येलो अलर्ट ...

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने की गुरु पूजा

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने की गुरु पूजा ...

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल ...

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत

गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ में जुटे हजारों श्रद्धालु, बाबा रामदेव बोले- ज्ञान और संस्कार से बनेगा नया भारत ...

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने दोपहर तक के लिए स्थगित की कार्यवाही ...